फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: जम्मू पर भारी रहा पुंछ, हॉकी और वॉलीबाल के फाइनल में दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ में जम्मू संभाग स्तर अंतर जिला हॉकी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर-19 वर्ग हॉकी के फाइनल में पुंछ ने जम्मू को 3-0 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जम्मू संभाग स्तर अंतर जिला हॉकी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें लड़कियों के अंडर-19 वर्ग हॉकी के फाइनल में पुंछ ने जम्मू को 3-0 से मात दी। वहीं, लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में जम्मू ने पुंछ को 2-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

उधर, लड़कों के मुकाबलों में पुंछ ही भारी रहा। अंडर-14 वर्ग हॉकी के फाइनल में पुंछ जिले ने जम्मू जिले को 5-3 से शिकस्त दी। साथ ही वॉलीबाल अंडर-14 वर्ग के फाइनल में पुंछ ने जम्मू को 3-2 से मात दी। देर शाम को स्टेडियम में समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम ने की। जबकि, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीस अल्ताफ नबी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें