फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी मशीन सहित 7 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। रविवार को जिला विकास आयुक्त पुंछ इंद्रजीत के निर्देश पर नदी व नालों में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग ने अभियान चलाते हुए अवैध खनन में संलिप्त जेसीबी मशीन सहित 7 वाहनों को जब्त किया। वाहन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जब्त वाहनों में एक डंपर और पांच ट्रैक्टर-ट्राली शामिल हैं। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर एसएचओ पुंछ एसडी सिंह और खनन अधिकारी जावेद इकबाल के दल ने पुलस्त नदी में छापा मारकर वाहनों को जब्त कर लिया। इससे पहले पिछले सप्ताह जिले भर में करीब 80 वाहनों को पकड़ा गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें