फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट के चमरेड़ से देहरागली तक के क्षेत्र में तीसरे दिन भी आतंकियों के खिलाफ सेना की कारवाही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट में चमरेड़ के जंगल में आतंकियों की तलाश के लिए की गई घेराबंदी कड़ी हो रही है। बुधवार को जंगल के भीतर गोलीबारी भी हुई। हालांकि आतंकियों का पता नहीं चल पाया है। इस दौरान सर्च पार्टी को पाकिस्तान निर्मित चाकलेट और बिस्कुट के खाली पैकेट मिले हैं। सेना ने चमरेड़ से देरागली तक के जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सुबह कुछ मिनटों तक जंगल से गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दीं। उसके बाद दिन भर पूरे क्षेत्र में खामोशी बनी रही। सूत्रों के अनुसार बुधवार को सेना को चमरेड़ जंगल में आतंकियों की मौजूदगी के कई सबूत मिले। इनमें पाकिस्तान निर्मित चाकलेट, बिस्कुट और अन्य खाने पीने की वस्तुओं के खाली पैकेट बरामद हुए हैं। हालांकि सेना की तरफ से चमरेड़ आपरेशन को लेकर किसी प्रकार की कोई बात नहीं कही है। बुधवार सुबह गोलीबारी के बाद सेना की तरफ से अभियान जारी रखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जवानों को आपरेशन के लिए जंगल में भेजा गया। आपरेशन को लेकर सेना काफी सतर्कता से अपने काम को अंजाम दे रही है। क्योंकि जब तक जंगल मौजूद आतंकियों का सही ठिकाना पता न चल जाए, तब तक सेना किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से काम नहीं लेना चाहती है। घना जंगल होने और उसमें मौजूद कुछ बरसाती नालों को ध्यान में रखते हुए सेना आतंकियों की मौजूदगी के स्थान का जब तक पता नहीं चल जाता है। तब तक सेना पूरे संयम से काम ले रही है, जिसके कारण देखने वालों को चमरेड़ आपरेशन काफी सुस्त लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें