फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त और एस एस पी ने डेरा नंगाली साहब का दोरा बैसाखी मेले की तैयारियों का जयजा लिया

विज्ञापन
पुंछ के जिला विकास आयुक्त एंव अन्य अधिकारी डेरा नंगाली साहब का दोरा करते - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत और एसएसपी रोहित बसकोत्रा ने शुक्रवार को नगर से छह किलोमीटर दूर स्थित सिख समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा संतपुरा नंगाली साहब का दौरा किया। इस दौरान डेरे में बैसाखी मेले एवं अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डेरे से जुड़े सेवादारों एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने अधिकारियों को बैसाखी की तैयारियों के बारे में जानकारी देने के साथ ही प्रशासन को बैसाखी को लेकर साफ सफाई, सुरक्षा, बिजली एवं पानी की उचित व्यवस्था करने की मांग की। उपायुक्त ने सभी संबधित अधिकारियों को बैसाखी को लेकर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि पुंछ जिले के डेरा नंगाली साहब में सदियों से बैसाखी पर बहुत बड़ा आयोजन किया जाता है। बैसाखी से तीन दिन पूर्व गुरुद्वारा में सामूहिक अखंड पाठ रखे जाते हैं। इस दौरान देश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु डेरे में पहुंचते हैं। बैसाखी पर गुरुद्वारा में खालसा पंथ सृजन दिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजन किया जाता है, वहीं डेरा नंगाली साहब में बहुत बड़े मेले का आयोजन किया जाता है। दो वर्ष से कोरोना के चलते यहां बैसाखी का छोटे स्तर पर आयोजन किया गया था। इस बार कोरोना में आई कमी के चलते प्रशासन और डेरा प्रबंधक कमेटी फिर से बैसाखी को पारंपरिक तरीके से मनाने की तैयारियां कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें