फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो दिन से घर से लापता अर्जुन को घर पहुंचाने वालों के लिए परिजनों ने किए एक लाख रूपय का इनाम घोषित

विज्ञापन
पुंछ में नो दिनों से लापता अर्जुन के परिजन उसके लोटने की गुहार लगाते एंव अर्जुन का इनाम वाला पोस्? - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। नौ दिन से लापता 12 वर्षीय बालक अर्जुन शर्मा पुत्र सुरेश कुमार निवासी मोहल्ला पावर हाउस का पता न लगने के बाद परिजनों ने अर्जुन को घर पहुंचाने अथवा उसका पता बताने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने बच्चे के फोटो वाले पोस्टर जिन पर मोटे-मोटे अक्षरों में एक लाख रुपये इनाम के बारे में लिखा है। बच्चे के लापता होने के इतने दिन बीत जाने के बाद परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन

परिवार के हर सदस्य की आंखें नम और मन में अर्जुन के घर लौटने की दुआएं हैं। आज भी अर्जुन के परिजनों के पास दिन भर सांत्वना देने के लिए आस पड़ोस के लोगों और रिश्तेदारों का तांता लगा है। इस बीच परिवार की तरफ से अर्जुन का पता लगाने वाले के लिए एक लाख रुपये की घोषणा किए जाने को लेकर अर्जुन के चाचा सुशील कुमार ने बताया कि हम अपने बच्चे को तलाश करते-करते टूट गए हैं। हमने न सिर्फ पुंछ जिले में, बल्कि जम्मू-कश्मीर और बाहर भी अर्जुन की तलाश की। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस और प्रशासन भी पूरी ताकत से उसकी तलाश कर रहा है। बच्चे के न मिलने से हमारा पूरा परिवार तिल-तिल मर रहा है। हमारा परिवार एक गरीब परिवार है। हम ज्यादा तो कुछ कर नहीं कर सकते हैं। हमने कल आपस में सलाह करके इस बात का फैसला किया कि हम हमारे बच्चे का पता देने वाले अथवा उसे घर पहुंचाने वाले को एक लाख रुपये देंगे और आज हमने इसके पोस्टर फोटो सहित सोशल मीडिया से वायरल करने के साथ ही सोशल मीडिया से जुड़े लोगों से बच्चे के इस पोस्टर को आगे फैलाने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन

वहीं लापता अर्जुन की बहन सुंगध और दादी कृष्णा देवी भी रोते रोते अपने अर्जुन के लोटने के लिए लोगों से सहयोग करने की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें