पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील मुख्यालय में मंगलवार को रोमियो फोर्स की राष्ट्रीय राइफल्स की दराबा बटालियन की तरफ से कस्बे में अवाम मैत्री शेड का निर्माण कराया गया है। इसका उद्घाटन कर उसे लोकार्पित किया गया। क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए राष्ट्रीय राइफल का आभार प्रकट किया।
दोपहर को सुरनकोट के मेहता मोहल्ला में राष्ट्रीय राइफल दराबा बटालियन की तरफ से शेड का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों एवं सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। बटालियन के कमांडिंग अधिकारी और क्षेत्र के बुजुर्ग हरिकृष्ण खजूरिया ने शेड का उद्घाटन किया। सैन्य अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों की यह मांग थी कि कस्बे में यात्री शेड का निर्माण कराया जाए। ताकि यात्रियों को रास्ते में सांस लेने और बरसात में आश्रय लेने में सहायता कर सके। उसी मांग को देखते हुए इस शेड का निर्माण कराया गया है। संवाद