पुंछ। सेना की कृष्णा घाटी ब्रिगेड ने रविवार को नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव जलास में चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में पशु को भी चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों स्वास्थ्य की जांच कराई।
शिविर के उद्घाटन में बड़ी संख्या में पंच और सरपंच, प्रशासनिक अधिकारी और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सेना और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने शिविर में करीब 750 बुजुर्ग, महिलाओं, युवा और बच्चों का स्वास्थ्य जांचा। उन्हें सेना की तरफ से मुफ्त दवाइयां प्रदान की गईं। जबकि चार सौ के करीब मवेशियों की पशु चिकित्सकों ने जांच करने के साथ ही उनके लिए भी मुफ्त दवाइयां प्रदान कीं।