फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में टिप्पर से गिर कर युवक की मोत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर की मनकोट तहसील में रविवार दोपहर टिप्पर से गिर एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान एहसान उल हक (27) पुत्र मोलवी गुलजार गांव कस्स बलाड़ी के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस के जवानों ने अन्य लोगों के सहयोग से शव को उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया। जहां कानूनी का के उपरांत पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर मनकोट में टिप्पर नंबर जेके 02 एएस 4867 मोड़ काटने के लिए पीछे की तरफ चल रहा था। उस पर सवार एहसान उल हक उससे नीचे गिर गया, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस चौकी पर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। उधर टिप्पर से गिर कर युवक की मौत की सूचना मिलने पर उसके गांव कस्स बलाड़ी में हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई।
रहस्यमय परिस्थितियों में महिला की मौत
शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
नौशेरा। गणया तहसील निवासी एक महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर छत से लटका हुआ पाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुनीता देवी (35) पत्नी करणजीत की शनिवार को देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात होने के कारण शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें