फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने नियंत्रण रेखा के गांव बलनोई में निशुल्क मानव एंव पशू चिकित्सा शिविर लगाया 600 रोगियों की जांच कर मुफत दवाईयां दी

विज्ञापन
सेना की तरफ से नियंत्रण रेखा के गांव बलनोई में लगाए गए चिकित्सा शिविर में भाग लेते लोग - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मनकोट तहसील में शनिवार को कृष्णा घाटी ब्रिगेड ने नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव बलनोई में निशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। साथ ही मवेशियों का भी स्वास्थ्य जांचा गया। चिकित्सकों ने लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने स्वास्थ्य के देखभाल के सचेत रहें। सर्दी के दिनों में खानपान बेहतर रखें। स्वयं को और बच्चों को गर्म कपड़ों से ढक कर रखें।
विज्ञापन

शिविर में सेना और स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की शारीरिक जांच की। दिन भर चल इस शिविर में करीब छह सौ बुजुर्ग, महिलाओं, युवा और बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें