फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अजोट में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से मक्की और घास जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव अजोट में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक किसान के घर के पास खेतों में रखी मक्की की फसल और घास जलकर राख हो गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया, लेकिन मक्की और घास जल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब छह बजे नियंत्रण रेखा से सटे गांव अजोट निवासी किसान मोहम्मद मारूफ पुत्र हाकम दीन के घर के पास खेतों में सर्दियों के लिए पशुओं के चारे के लिए रखी घास और कटाई के रखी गई मक्की की फसल में अचानक आग लग गई। इसका पता चलते ही पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिया। वहीं फोन के माध्यम से पुंछ नगर में फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें