फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय पुंछ परिसर में ॐमाहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छताॐ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जम्मू विश्वविद्यालय पुंछ कैंपस में बुधवार को मासिक धर्म स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और गर्ल्स हाई स्कूल चांडक की छात्राओं, शिक्षकों के अलावा पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन पीएचसी चांडक के डॉ. राहुल के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तहसीलदार हवेली बशीर अंजुम खट्टक मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर डॉ. फरहाना कौसर, डॉ. रूबिया, डॉ. सुरक्षा, डॉ. मुजफर आदि ने कहा कि कोविड-19 से पहले 500 मिलियन महिलाएं मासिक धर्म स्वास्थ्य प्राप्त करने में असमर्थ थीं। मासिक धर्म स्वास्थ्य प्राप्त करना सभी महिलाओं की समानता और सम्मान के लिए मौलिक अधिकार है। डॉक्टरों ने कहा कि एक स्वस्थ मासिक धर्म के लिए स्वस्थ आहार जरूरी है। साथ ही भोजन में नमक से परहेज, कैफीन का सेवन कम करना, अपनी नींद के चक्र को बहाल करना, नियमित दैनिक व्यायाम और तनाव को कम करने से आपके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है और पीएमएस के लक्षणों की गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है। मुख्य अतिथि ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें