पुंछ जिले के मेंढर में आतिक्रमण विरोधी अभियान के दोरा एस डी एम एंव अन्य अधिकारी
- फोटो : POONCH
मेंढर। उपजिले मुख्यालय टाउन के बाजारों में बुधवार को एसडीएम जहांगीर खान ने दौरा कर दुकानदारों के आगे बनाए गए थड़ों को उखाड़ने के आदेश दिए। इसके लिए दुकानदारों को चार दिन का समय दिया गया है। एसडीएम का कहना था कि बाजारों में लोगों ने सड़क को भी अपनी दुकानों के इस्तेमाल में ले लिया है। ये कानून के खिलाफ है। अगर इस आदेश का पालन नहीं किया गया तो प्रशासन बगैर नोटिस दिए इन थड़ों को ध्वस्त करने का काम करेगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। संवाद