फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी समुदायिक कक्षाओं को निलंबित करने के आदेश जारी किए,आनलाईन कक्षाए रहेंगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मुख्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद ने निर्देश जारी किए हैं कि जिले में सरकारी अथवा गैर सरकारी स्कूल सहित चलाई जा रही सभी प्रकार की सामुदायिक कक्षाओं को अगले आदेश तक निलंबित किया जाता है। आदेश में सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह पूरे स्टाफ को शिक्षण संस्थानों में उपस्थित रहने को सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन

जो लोग कोविड ड्यूटी में हैं, उन्हें स्कूल में उपस्थित न होने की छूट दी जाए। इसके साथ ही सभी शिक्षा संस्थानों में द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं को पहले की ही तरह जारी रखा जाए। सभी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को प्रतिदिन 11 बजे से पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी की तरफ से बनाए गए गुगल फार्म के माध्यम से अपनी उपस्थिति मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दर्ज कराने के भी आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी की तरफ से सामुदायिक कक्षाओं को निलंबित किए जाने के पीछे के कारण को स्पष्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें