फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतन में सेना ने बांटे गर्म कपड़े

विज्ञापन
पुंछ के नारी निकेतन में बच्चियों एंव महलाओं को गर्म कपडे वितरित करते सैन्य अधिकारी - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार शाम को सेना की दुर्गा बटालियन ने नारी निकेतन में रहने वाली अनाथ एवं बेसहारा बच्चियों और महिलाओं में गर्म कपड़े वितरित किए।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे नगर के निकटवर्ती गांव मंगनाड़ स्थित समाज कल्याण विभाग की तरफ से चल रहे नारी निकेतन में सेना की दुर्गा बटालियन नेे एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बटालियन के अधिकारियों के साथ समाज कल्याण अधिकारी मंडी मोहम्मद आजम और सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद फरीद मलिक ने भाग लिया।
इस अवसर पर नारी निकेतन में आश्रित 55 बच्चियों और महिलाओं में गर्म कपड़े वितरित किए गए। मोहम्मद आजम और मोहम्मद फरीद मलिक ने सेना के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेना अपने देश की सुरक्षा के साथ ही इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को अंजाम देती है। जिससे जरूरतमंदों का भला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें