पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत और एडीसी डॉ. बशारत हुसैन ने वीरवार को डिग्री कॉलेज पुंछ, सुरनकोट और मेंढर के 40 आदिवासी युवाओं के एक समूह को आर्यंस जम्मू सुपर-50 के तहत आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम लिए जाने वाले वाहन को रवाना किया। पंचायत भवन जम्मू में हो रहे इस संवाद में तकनीकी शिक्षा के माध्यम से जम्मू क्षेत्र के योग्य आदिवासी युवाओं को सशक्त बनाने के लिए, आर्यंस ग्रुप ऑफ कॉलेज राजपुरा-चंडीगढ़ कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। जहां आर्यंस जम्मू सुपर-50 कार्यक्रम के लिए 50 छात्रों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्याप्त संख्या में तकनीकी कॉलेजों के अभाव और जम्मू-कश्मीर के बाहर तकनीकी पाठ्यक्रमों को वहन करने में असमर्थता के कारण कई आदिवासी छात्र तकनीकी शिक्षा से वंचित हैं ऐसे में आर्यंस ग्रुप के इस आयोजन से योग्य अधिवासी युवाओं को आगे निकल अपनी क्षमताओं के बल पर तकनीकि शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा।
आज जिन 40 युवाओं को रवाना किया गया है उनका चयन भी उनकी प्रतिभा के आधार पर हुआ है। यह जिले से सर्वश्रेष्ट आदिवासी युवा हैं। आदिवासी युवाओं की बस को झंडी दिखा कर रवाना करते समय उपस्थित अन्य अधिकारियों में जिला बागवानी अधिकारी विनोद कुमार, तहसील समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद आजम राथर सहित गण्यमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।