फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रदा एंव सम्मान से मनाया गया गुरू अर्जन देव का शहीद दिवस,गुरूद्धारों में कार्यक्रम एंव जगह जगह छबींले लगाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सिख समुदाय की तरफ से शुक्रवार को पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें गुरु अर्जुन देव को याद करते हुए उनके जीवन एवं शिक्षाओं पर पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कीर्तन दरबार भी सजाए गए। उधर गुरु पर्व के उपलक्ष्य में सिख संगठनों ने जगह-जगह मीठे पानी, शर्बत की छबील लगाई, जिसमेें राहगीरों की प्यास बुझाई गई। सुबह सर्व प्रथम नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से और गुरुद्वारा महंत सिंह में गुरु रामदास सेवा सोसायटी की तरफ से पांचवें गुरु श्री अर्जुन देव के शहीदी गुरु पर्व का आयोजन किया गया। इनमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। सुबह नौ बजे इन शहीदी दिवस समारोहों का समापन हुआ। इसके बाद दोपहर को नगर के अलग-अलग स्थानों बाजारों, चौक चौराहों और गलियों में सिख संगठनों की तरफ से छबील लगाई गई। जोकि शाम तक जारी रही।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान नरेंद्र सिंह और गुरु रामदास सेवा सोसायटी के सचिव बलबीर सिंह ने कहा कि गुरु अर्जुन देव के शहीद दिवस अर्थात शहीदी गुरु पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारों में आयोजित कार्यक्रमों, प्रवचनों एवं कीर्तन दरबार से संगत को गुरु जी के बलिदान के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ ही संगत को उनके जीवन एवं शिक्षाओं से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें