पुंछ। राम भक्त हनुमान की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान से साथ मनाई गई। नगर स्थित हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करते हुए हनुमान जी से हिंदू समाज को शक्ति एवं समृद्धि की प्रार्थना की गई।
प्राचीन बगीची हनुमान मंदिर में सर्वकल्याण के लिए यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में महाबली हनुमान के दर्शन पूजन करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। दिन भर मंदिर में भजन कीर्तन चला। हनुमान जयंती के चलते सुबह से ही नगर में सनातन धर्म के अनुयायियों में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों दशनामी अखाड़ा, डुंगस मंदिर, रघुनाथ मंदिर और बगीची हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे थे। इस बीच सुबह नौ बजे मंदिर में चल रहे श्रीरामायण अखंड पाठ का भोग डाला गया।