पुंछ में नियंत्रण रेखा के गांव जलास में सेना के बैंड कलाकार संगीत प्रस्तूत करते जवान
- फोटो : POONCH
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की कृष्णा घाटी ब्रिगेड ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गांव जलास में सेना के सिंफनी बैंड का संगीत समारोह आयोजित कराया गया। इसमें सेना के कलाकारों ने देश भक्ति गीत और कई पुराने फिल्मी गीतों की धुन प्रस्तुत की।
इस दौरान बारिश शुरू होने के बावजूद जहां सेना के बैंड कलाकारों ने प्रदर्शन जारी रखा। वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग महिलाएं, पुरूष, बच्चे और सैन्य, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी बारिश के बीच इस संगीत का आनंद उठाते रहे। सेना की तरफ से नियंत्रण रेखा पर शून्य रेखा के इतने करीब आजादी के बाद पहली बार आयोजित कराए गए। इस संगीत समारोह को लेकर क्षेत्र निवासियों का कहना था कि यहां पहले हर समय गोलियों और गोलों की गूंज ही सुनाई देती थी, परंतु आज पहली बार सेना ने इस प्रकार इतना अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया है। इससे हमारा मनोबल और अधिक बढ़ गया है।
समारोह की अध्यक्षता नंगी टेेकरी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी कर्नल ललित दूबे ने की, जबकि उपायुक्त इंद्रजीत और एसएसपी रोहित बसकोत्रा मुख्य रहे। ग्रामीणों केतन बाली, विवेक कुमार, अब्दुल रहमी आदि ने कहा कि सेना की तरफ से यह अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।