पुंछ। मंडी तहसील में नियंत्रण रेखा पर स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल सावजियां में बुधवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। स्कूल प्रशासन की तरफ से एक आंबेडकर के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनवर खान ने की। संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने बाबा साहब के जीवन पर विचार प्रकट करते हुए उनके द्वारा देश की आजादी के उपरांत संविधान निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों सुमायरा तबस्सुम, तबीर शाह, तारिक इकबाल, जैनब फातिमा, नाजिया कौसर और शब्बीर जावेद को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद आरिफ, सरफराज अहमद, रश्मि सूदन, ज्योति जमवाल और मुख्तेयार बांड उपस्थित रहे। संवाद