फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ के गांव डींगला और सैलां में एक साथ निकाले गए चार चार लोगों के जनाजे़,हजारों लोगों की उपस्थिती में किए गए सपुर्दे खाक मोत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के गांव डींगला और गांव सैलां में शुक्रवार को दूसरे दिन भी हर तरफ मातम छाया रहा। गांव में अधिकतर दुकानें बंद रहीं और हर किसी की आंखों में आंसू नजर आए। क्योंकि इन दोनों ही गांव में वीरवार को सुरनकोट के गांव मड़ा से लौट रही बरात में शामिल एक टाटा सूमो के खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। इसमें से चार लोग गांव सैंलां और चार लोग गांव डींगला निवासी थी।
विज्ञापन

इसके कारण वीरवार देर शाम से शुक्रवार तक मातम छाया रहा। इस बीच सुबह 11 बजे के बाद गांव डींगला और सैलां में उस समय बड़ा ही हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला, जब दोनों की गांव में एक साथ चार लोगों के जनाजे कब्रिस्तान ले जाने के लिए निकाले गए। एक साथ चार जनाजे की नमाज अता की गई, तो मौजूद हजारों लोगों के दिल दहल उठे। नमाजे जनाजा अता कराने वाले मौलाना तक का गला भर आया। नमाजे जनाजा अता करने के बाद जहां अधिकतर लोगों ने सरकार से मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा देने और हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। वहीं इन लोगों ने जिला प्रशासन, पुलिस और यातायात पुलिस से जिले में यात्री वाहनों में होने वाली ओवर लोडिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि यातायात पुलिस की अनदेखी के चलते जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची सड़कों पर जमकर होने वाली ओवर लोडिंग से न जाने कितने परिवार तबाह हो गए हैं।
इस अवसर पर उपस्थित उलेमाओं ने आम लोगों से भी आग्रह किया कि वह स्वयं भी ओवर लोड गाड़ियों में सवार होने से बचें। क्योंकि आज जिले में सवारी गाड़ियों की भरमार है और हम लोग जरा सी जल्दी के चक्कर में ओवर लोड वाहनों में सवार होकर अपनी जान के दुश्मन बन जाते हैं।
विज्ञापन

उधर टाटा सूमो हादसे में मारे गए लोगों के नमाजे जनाजा में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे। गांव डींगला में अतिरिक्त उपायुक्त बिशारत हुसैन उपस्थित रहे। तो गांव सैलां में नमाजे जनाजा में एसडीएम सुरनकोट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें