फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की तरफ से लगाया गया मेगा कल्चरल मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। सेना की ऐस ऑफ स्पेड्स के अधीन बिंभर गली ब्रिगेड ने मेंढर में स्थित ओपी हिल स्टेडियम में दो दिवसीय मेगा कल्चरल मेले का आयोजन किया। इसमें युवाओं को अपना हुनर या टैलेंट दिखाने का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कई स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सेना के व्हाइट नाइट क्रॉप्स के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, ऐस ऑफ स्पेड्स के जीओसी मेजर जनरल राजीव पूरी, एसएसपी रोहित बस्कोत्रा और मेंढर डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य के साथ-साथ मेंढर सिविल सोसाइटी के लोग भी मौजूद रहे। जीओसी ने मेंढर के युवाओं के टैलेंट को सराहा और उन्हें निखारने के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने युवाओं को बुरी संगत से दूरी बनाए रखने के लिए कहा, और देश के के प्रति हीन भावना रखने वालों से दूर रहने की बात भी कही। उन्होंने युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें