फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समुदाय ने होला मोहल्ला पर निकाला नगर कीर्तन,निहंग सिंहों ने तलवारबाजी से करतब दिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। करीब दो वर्ष के करोना काल के बाद पहली बार पुंछ नगर में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बैनर तले सिख समुदाय की तरफ से हर्षोल्लास के साथ होला मोहल्ला का नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया। नगर कीर्तन में शामिल लोग जहां एक तरफ एक दूसरे पर इत्र का छिड़ाकव कर रहे थे। तो दूसरी तरफ निहंग सिंह दल के सदस्य युवा और बच्चे रास्ते भर में ढोल की थाप पर तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखा कर लोगों को हैरान कर रहे थे।
विज्ञापन

दशकों से चली आ रही परंपरा होली के दूसरे दिन होला मोहल्ला मनाने को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को दोपहर बाद नगर के बीच स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से दो वर्ष के अंतराल के बाद होला मोहल्ला का नगर कीर्तन निकाला गया। इसकी अगुवानी कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह एवं सचिव सुरजन सिंह व सुरजीत सिंह कर रहे थे। सिंह सभा से निकाला गया यह नगर कीर्तन विभिन्न बाजारों, गली मोहल्लों एवं चौक चौराहों से होता हुआ देर शाम करीब पांच बजे गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंच कर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह पे कहा कि हम अकालपुरख के आभारी हैं, जिन्होंने दो साल के बाद हमें फिर से इस प्रकार होला मोहल्ला मनाने का अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें