फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ से लापता युवक को एक साल बाद लौटाया, चला गया था एलओसी पार 

Fri, 18 Mar 2022 02:56 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ

सार

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के कस्बा गांव का रहने वाला 37 वर्षीय मोहम्मद जावेद दिसंबर 2020 से लापता हो गया था। उसकी तलाश के लिए कई प्रयास किए गए।
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ से एक साल से भी ज्यादा समय से लापता पुंछ का युवक पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) से लौटा है। 15 माह से इस युवक की तलाश की जा रही थी। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना से संपर्क कर पुंछ के युवक की सूचना देकर उसे भारतीय सेना के सुपुर्द किया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के कस्बा गांव का रहने वाला 37 वर्षीय मोहम्मद जावेद दिसंबर 2020 से लापता हो गया था। उसकी तलाश के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। बताया जा रहा है कि मोहम्मद जावेद मानसिक रूप से अस्थिर है, जो गलती से एलओसी पार चला गया था। 

पाकिस्तान की ओर से सूचना मिलने पर भारतीय सेना ने मोहम्मद जावेद के घर पर जाकर पूछताछ की। पता चला कि जावेद घर से ही लापता हो गया था। अधिकारियों के अनुसार जावेद को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में चकां दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट से लौटाया गया। अब इसे परिवार के सुपुर्द करने के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें