पुंछ। पुंछ में भी गणेश चतुर्दशी धूमधाम से बनाई गई। इस अवसर पर जहां बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत रखते हुए विशेष पूजा की। वहीं कालीमाता मंदिर, सुथराबावली शिवालय और शिव दुर्गा भैरव मंदिर पावर हाउस में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर गणेशोत्सव का शुभारंभ किया गया।
गणेश चतुर्दशी का मुख्य आयोजन 11 वर्षों से मोहल्ला पावर हाउस में आयोजित किया जा रहा है। जहां देर शाम छह बजे भैरव मंदिर से भजन कीर्तन के साथ भगवान शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गणपति पंडाल के सदस्यों संजीव कुमार, डॉ. भूभीष्ण शर्मा, विकास शर्मा, पवन कुमार, सुमित कुमार की अगुवाई में श्रद्धालु शामिल हुए। विकास शर्मा और डॉ. भूभीष्ण शर्मा ने बताया कि इस बार हम 12वीं बार गणपति महाराज को स्थापित कर रहे हैं। 12वर्ष पूर्व महाराष्ट्र से पहली बार पुंछ के लिए भगवान गणपति की पहली प्रतिमा लाई गई थी। उसके बाद से हर वर्ष महाराष्ट्र से समाजसेविका किरण दीदी और रोमण कुमार एलओसी के राजा के नाम से गणपति जी की प्रतिमा यहां लाते हैं। मुंबई से बड़े ही श्रद्धा से एलओसी के राजा को विदा कर यहां भेजा जाता है।