फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुल ड्रेस रिहर्सल में टुकड़ियों ने मिलाए कदम से कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ/मेंढर/सुंदरबनी। शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बिशारत हुसैन और एएसपी लियाकत चौधरी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस, सीआरपीएफ, एनसीसी और स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाते हुए मार्चपास्ट किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरनकोट के साथ ही मेंढर में लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में भी रिहर्सल का आयोजन किया गया। यहां एसडीएम मेंढर नवीन जांद्याल ने परेड की सलामी ली और तिरंगा फहराया। इस बार कोविड 19 की एडवाइजरी के अनुसार आयोजन होगा। मेंढर उपजिले के कई स्कूलों में भी रिहर्सल का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार मेंढर विक्रम कुमार, एसडीपीओ मेंढर जहीर अब्बास जाफरी, एसएचओ मेंढर मंजूर कोहली, प्रिंसिपल मोहम्मद लतीफ मौजूद रहे। मेंढर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर निगरानी रखी जा रही है। मेंढर पुलिस बलों के साथ एसडीपीओ जहीर अब्बास जाफरी और एसएचओ मंजूर कोहली खुद भी बाजारों के दौरे कर सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, सुंदरबनी नगर के लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। सुंदरबनी का स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्य आयोजन हायर सेकेंडरी स्कूल में होने के कारण बच्चों द्वारा काफी उत्साह से कार्यक्रमों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें