फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव ,देश के शहीदों को किया गया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को मंडी तहसील मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में उप जिला अस्पताल में एक कार्यक्रम किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही तहसील प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों और गण्यमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमओ डॉक्टर नुसरत उल निसा ने की। सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। इसके बाद सरस्वती कला केंद्र के कलाकारों ने देश भक्ति के साथ ही सरकार की विकास योजनाओं और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाले गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। उपायुक्त इंद्र जीत और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुलाम अहमद मलिक के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें