क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस नाके के दौरान एक व्यक्ति को 28 किलो बुक्की के साथ हिरासत में लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुगलरोड पर बैरामदर्रा पर पुलिस ने नाका लगा रखा था।
इसा दौरान वहां से गाड़ी नं. जेके11,9887 टवेरा गाड़ी गुजरी। पुलिस ने रूटीन चेक के लिए रोका तो उसमें ड्राइवर सहित छह और लोग भी थे। पुलिस ने चेक किया तो सेब की पेटियों में भरकर भुक्की ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने हरकत में आते हुए सभी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद सभी छह सवारियों को छोड़ दिया गया लेकिन ड्राइवर मो. बिसात निवासी चंडी माडा सूरनकोट को हिरासत में रखा गया। फिलाहल पुलिस आरोपी ड्राइवर से 28 किलो भुक्की के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।