फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पुलस्त नदी में छलांग लगा कर जान दी,पुलिस ने शव बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ नगर के बाहर स्थित शेरे कश्मीर पुल से पुलस्त नदी में छलांग लगा कर एक महिला ने मंगलवार की सुबह अपनी जान दे दी। इसकीजानकारी मिलते ही पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने घंटों तलाशी अभियान चलाया गया। आखिरकार नगर से करीब चार किलो मीटर दूर गांव दरा के पास से नदी से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया। उसकी पहचान सुरेंदर कौर (50) पत्नी सुरेंद्रपाल सिंह निवासी मोहल्ला किला पुंछ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस को किसी ने इस सूचना दी कि एक महिला शेरे कश्मीर पुल से पुलस्त नदी में कूद गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों के साथ महिला की तलाश में नदी किनारे अभियान शुरू किया। इस बीच महिला के परिजन एवं रिश्तेदार भी उसकी तलाश में नदी में उतर गए। काफी मशक्कत के बाद करीब दस बजे महिला के शव को गांव दरा के पास बरामद कर लिया गया। महिला के नदी में छलांग क्यों लगाई इसका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की है। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें