फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में घर में महिला का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। वीरवार शाम जिले की मंडी तहसील के लोरन थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले बटलकोट गांव में एक घर से संदिग्ध हालात में महिला का शव मिला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को स्वास्थ्य केंद्र लोरन पहुंचाया। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ भेज दिया गया। महिला की पहचान सलीमा बेगम (26) पत्नी मोहम्मद तलीफ निवासी बटलकोट लोरन के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी की हत्या की गई है। कहा कि अगर मामले की सही से जांच न की गई तो हम सड़कों पर उतर आएंगे। इस पर एसएचओ लोरन वेदप्रकाश ने मायके वालों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को देर शाम साढ़े पांच बजे लोरन के गांव बटलकोट निवासी मोहम्मद लतीफ की पत्नी सलीमा बेगम का शव उनके घर में फंदे लटकता मिला। सलीमा के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सलीमा का पति उसे काफी प्रताड़ित करता था। वह फोन पर उनके साथ भी गाली गलौज करता था। जिसकी रिकार्डिंग है। बेटी की हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें