पुंछ। मेंढर पुलिस ने शनिवार को एक अगुवा युवती को 24 घंटे के बीच बरामद कर कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में अपहरण करने के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद साजिद निवासी दनोट बालाकोट के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को बालाकोट पुलिस चौकी में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की जानकारी एसएसपी रोहित बसकोत्रा और एसडीपीओ शिजान बट्ट को दी गई। एसएचओ मंजूर अहमद कोहली और चौकी प्रभारी एसआई शफीक अहमद की देखरेख में पुलिस को युवती की तलाश में लगाया। इस पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर युवती को बरामद कर आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस की इस तुरंत कार्रवाई की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की है।
एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार के जुर्म की अपने आसपास के थाने में तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।