फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी तैहसील में डोक को लेकर दो गुटों में जम कर बरसी लाठियां कई घायल,पुलिस ने भी किया बल प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील के साथरा क्षेत्र में शुक्रवार को देर शाम एक डोक, चरागाह को लेकर दो गुटों विवाद हो गया। इसके चलते दोनों तरफ से पुरुष तो पुरुष महिलाओं ने भी जमकर एक दूसरे पर लाठियां बरसाईं। दोेनों तरफ से हो रही मारपीट इतनी भयंकर हो गई कि घटना स्थल पर एसएचओ मोहम्मद बशीर कोहली और डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज अहमद की अगुवाई में मौके पर पहुंची पुलिस को एक दूसरे पर लाठियां बरसा रहीं महिलाओं को रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। घंटों की मश्क्कत के बाद ही बाद दोनों गुटों के बीच मारपीट को रोकने में सफलता पाई।
विज्ञापन

मारपीट में करीब छह लोग घायल हो गए। इस बीच डोक को लेकर झगड़ा कर रहे एक गुट के लोगों ने पुलिस पर उनके साथ ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए मंडी पुंछ सड़क जामकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने समझा बुझा कर शांत कराया और मार्ग खुलवा कर यातायात बहाल किया। इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर ने दोनों गुटों के बीच डोक के विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार दोपहर को मंडी डाक बंगला में आमने-सामने बातचीत एवं बैठक कराने की बात कर दोनों गुटों को राजी कर शनिवार तक के लिए मामला शांत किया।
मंडी तहसील में स्थित मंगियाना डोक को लेकर साथरा ब्लाक के गांव गलीनाग और गांव जंदरोला के लोगों के बीच कई दशक से डोक पर अधिकार को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें गलीनाग के लोगों का कहना है कि उनका दो सौ साल से अधिक समय से अधिकार है। उनके पुरखे हमेशा अपने मवेशियों के साथ गर्मी में यहां आया करते थे। जबकि गांव जंदरोला के लोग इस डोक पर अपना अधिकार मानते हैं। इस विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार शाम को दोनों गुट के बीच कचहरी का आयोजन किया गया था। इस दौरान दोनों गांव के लोगों के बीच कहासुनी के साथ ही इतना विवाद बड़ गया कि दोनों तरफ से लाठियां एक दूसरे पर लाठियां बरसाई जाने लगीं। इस बीच मौके पर मौजूद साथरा पुलिस चौकी के अधिकारियों और जवानों से जब मामला काबू में नहीं आया तो मंडी थाने के साथ ही पुंछ में मामले की जानकारी दी कि जिसके बाद एसएचओ मंडी और डीएसपी हेडक्वार्टर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे तो उनके सामने ही महिलाएं एक दूसरे पर लाठियां बरसाने लगीं। पुलिस को भी उनको रोकने लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें