पुंछ। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सोमवार को मंडी कस्बे से एक नशा तस्कर को धर दबोचा। उसके पास से 115 ग्राम चरस बरामद की। तस्कर की पहचान शकील अहमद निवासी गांव अजमाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली कि मंडी में बस अड्डे के पास रेडीमेड की दुकान चलाने वाले युवक शकील अहमद नशा तस्करी में संलिप्त है। डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज अहमद और एएसपी मशीम अहमद की देखरेख में एसएचओ मंडी बशीर अहमद कोहली ने शकील अहमद की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान उसके पास से 115 ग्राम के करीब चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। संवाद