फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट पुलिस ने 22दुधारू पशु मुक्त कराए,दो तस्करों को दबोचा एंव दो वाहन सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट पुलिस ने मुगलरोड के रास्ते होने वाले पशु तस्करी के प्रयासों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को 22 पशुओं को मुक्त कराते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पशु तस्करी के प्रयोग में लाए जाने वाले दो वाहनों को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित बसकोत्रा के अनुसार डीएसपी तनवीर जिलानी की देखरेख में बफलियाज में नाका लगाया गया था। इस दौरान राजोरी की तरफ से कश्मीर की ओर जा रहे दो वाहनों नंबर जेके 12 बी 0223, और नंबर जेके 03 एफ 6428 को नाके पर जांच के लिए रोका। उनमें पशु लदे मिले। जब चालकों से पशुओं को ले जाने की अनुमति के बारे में पूछा गया तो वह अनुमति दिखा नहीं पाए, जिस पर पुलिस ने दोनाें वाहनों को सीज कर उनके सवार 22 पशुओं को मुक्त कराते हुए उनके चालकों को दबोच कर सुरनकोट थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें