फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट में ब्लाक दिवस का आयोजन कर प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत ने सुरनकोट में ब्लॉक दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें बड़ी संख्या में लोगों, पंचायत सदस्यों, पार्षदों, डीडीसी एवं बीडीसी सदस्यों ने अधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

ब्लाक दिवस में लोगों ने क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने, बिजली की नियमित आपूर्ति के लिए नए खंभेे एवं तारें लगवाने, सड़कों का निर्माण कराने, क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग की। उपायुक्त ने मौजूद संबधित विभागों के अधिकारियों को लोगों की मांगों को तत्काल हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की तरफ से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंजूर की जाने वाली परियोजनाओं का क्षेत्र को भी लाभ प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि वह जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वयं और दूसरों को भी कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करें। ताकि जिले में संक्रमण को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें