फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों के संगठन ने दोबारा से स्कूलों को खोलने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। निजी स्कूलों के संगठन प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से सरकार से दो वर्ष से कोरोना के कारण बंद स्कूलों को खोलने की मांग की गई है। कहा कि स्कूल बंद रहने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
विज्ञापन

सरकार पर आरोप लगाया कि एक तरफ स्कूल बंद हैं। उस पर सरकार हम पर नए-नए आदेश थोप कर परेशान कर रही है। सरकार से आग्रह है कि जब तक स्कूलों में पढ़ने पढ़ाने का क्रम सही तरह नहीं हो जाता तब तक हम पर कोई नया आदेश थोपा न जाए। मंगलवार को दोपहर को नगर स्थित एक निजी स्कूल में एसोसिएशन की तरफ से प्रेसवार्ता हुई। इसमें बड़ी संख्या में निजी स्कूलों के संचालकों एवं मालिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन गुरबक्श सिंह, उपप्रधान इखलाक अहमद और जिला सचिव संजीव कुमार ने कहा कि कोरोना की वजह से दो साल से स्कूल बंद होने के कारण बच्चों के भविष्य पर बन आई है। जो बच्चे दो साल से स्कूल नहीं गए वह आगे क्या कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें