फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मैजिस्ट्रेट ने कोरोना टीकाकर्ण अभियान से जुड़े अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश वापस किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डिजास्टर मैनेजमेंट के अध्यक्ष एवं उपायुक्त इंद्रजीत ने जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान से जुड़े गजटेड एवं नान गजटेड अधिकारियों का वेतन रोकने के चार दिन पहले जारी किए गए आदेश को रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त की तरफ से जारी नए आदेश में टीकाकरण से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तीन दिन में जिले में 45 वर्ष आयु वर्ग के ऊपर के दस हजार लोगों का टीकाकरण किए जाने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयास की सराहना की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार शाम को उपायुक्त इंद्रजीत ने कोरोना टीकाकरण अभियान से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए थे। इसमें सीएमओ, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट राजा सुखदेव सिंह अस्पताल, सभी बीएमओ, सी ई ओ, मुख्य शिक्षा अधिकारी, सभी जोनल शिक्षा अधिकारी, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सभी बीडीओ, सभी क्षेत्रीय मेडिकल अधिकारी और नान गजटेड अधिकारी शामिल थे। उपायुक्त की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार यह कदम जिले में 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगाें के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की सुस्त रफ्तार के कारण जारी किए गए। क्योंकि जिले में इस आयु वर्ग में शनिवार तक मात्र 87 प्रतिशत लोगों का ही टीकाकरण हो पाया था। वेतन रोकने के आदेश के बाद तीन दिन में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई। इसके चलते 20 दिन में जितने लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था, उससे अधिक तीन दिन में दस हजार लोगों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें