फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट में पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी और ट्रक की टक्कर में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट तहसील में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव पोठा में सैन्य अस्पताल के बाहर एक स्कूटी और एमईएस के ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया। उसकी पहचान खुरम हफीज (23) पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद हफीज निवासी गांव लसाना सुरनकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे गांव पोठा स्थित सैन्य अस्पताल के बाहर स्कूटी को पीछे से एमईएस के ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूटी सवार को कमर से नीचे गहरी चोटें आई। हादसे के तत्काल बाद सैन्य अस्पताल के बाहर मौजूद सेना के जवानों और एमईएस के ट्रक में सवार कर्मचारियों ने घायल युवक को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि हमें लगा कि स्कूटी चालक भी कुचल गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें