पुंछ। वीरवार दोपहर को जिले के बींबरगली क्षेत्र में पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और तेल के टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक निसार हुसैन शाह और उसके साथ कार में सवार दो महिलाएं घायल हो गईं।
हादसे का पता चलते ही क्षेत्र में मौजूद सेना के अधिकारी एवं जवान पहुंचे और तीनों घायलों को कार से निकाल कर अपने शिविर स्थित चिकित्सालय में पहुंचा। इससे घायलों की जान बच गई। इस बीच सेना की तरफ से घायलों के परिजनों को भी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने बींबर गली सैन्य शिविर पहुंच सेना का आभार प्रकट किया और घायलों को सिविल अस्पताल ले गए।