पुंछ जिले के मंडी तैहसील में दुरघटनाग्रस्त ट्रैकटर और हादसे में घायल मंडी अस्पताल में उचचाराधिन
- फोटो : POONCH
पुंछ। मंडी तहसील में मंगलवार देर शाम एक ट्रैक्टर ट्राली हादसे का शिकार होकर पुलस्त नदी में जा गिरी। इस हादसे में उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हादसे का पता चलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें ट्रैक्टर ट्राली के नीचे से निकाल कर उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां पर एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
मंगलवार देर शाम करीब पौने सात बजे मंडी तहसील मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर राजपुरा क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्राली हादसे का शिकार होकर पुलस्त नदी में जा गिरी। उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही आसपास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और कड़े प्रयास से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर एवं ट्राली के नीचे दबे दोनों लोगों को निकाल कर उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। उनकी पहचान अब्दुल अहद पुत्र मोहम्मद रमजान और नसीर दीन पुत्र बशीर अहमद दोनों निवासी गांव अजमाबाद मंडी के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ भेज दिया गया है। पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।