फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में पी एच ई दिहाड़ीदार कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन,24फरवरी से शुरू करेंगे तीन दिवसिय कामछोड़ो हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के मंडी तहसील मुख्यालय पर जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने मंगलवार को मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश इकाई की तरफ से 24 फरवरी से की जाने वाली तीन दिवसीय काम छोड़ो हड़ताल का समर्थन करते हुए हम जिले में काम छोड़ो हड़ताल करते हुए पानी की आपूर्ति बंद करेंगे।
विज्ञापन

दोपहर को मंडी में दर्जनों की संख्या में अस्थायी कर्मचारी एकत्र हुए। उन्होंने पीएचई डेलीवेजर इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले संगठन के जिला मकबूल हुसैन और तहसील प्रधान फारूक अहमद की अगुवाई में स्थायी किए जाने, न्यूनतम वेतन योजना लागू करने और तीन वर्ष का बकाया वेतन देने को लेकर प्रदर्शन किया। मकबूल हुसैन का कहना था कि हम लोग बीस वर्ष से स्थायी किए जाने की मांग कर रहे हैं। हमें हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। उन्होंने पूर्व सरकारों के साथ ही उपराज्यपाल प्रशासन पर कर्मचारियों के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपना अमूल्य जीवन विभाग को देने के बाद भी स्थायी न किए जाने और साल-साल तक वेतन न मिलने से दुखी हमारे कई साथियों ने ड्यूटी के दौरान आत्म हत्याएं कर लीं, परंतु उसके बाद भी सरकारों का दिल नहीं पसीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें