पुंछ। जिले में सोमवार को पेड़ से गिरकर सेना के एक पोर्टर की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान त्रिलोक कुमार बाली (52) पुत्र सुंदर दास बाली निवासी गांव जलास पुंछ के रूप में हुई है। शव को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया। जहां एसएचओ एसडी सिंह की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस धारा 174 में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सोमवार दोपहर बनवत क्षेत्र में सेना के शिविर में काम के दौरान पेड़ से गिरकर सेना को पोर्टर त्रिलोक कुमार बाली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर एसएचओ अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चिकित्सकों के एक दल ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टर मंजीत कौर ने बताया कि त्रिलोक के सिर में गंभीर चोट थी। मौत के असली कारणों का पता एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।