पुंछ जिले की सुरनकोट तैहसील में मकान मे लगी आग और झुलास हुआ बच्चा अस्पताल में
- फोटो : POONCH
पुंछ। सुरनकोट के गांव मोड़ा बच्छाई में वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में आग लग गई। इसमें में मकान में मौजूद मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा बुरी तरह झुलस गया। उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान शरीफ बी (50) पत्नी मुजफ्फर हुसैन शाह और ताहिर बी (10) पुत्री मुजफ्फर हुसैन शाह के रूप में हुई है। घायल की पहचान इमरान (9) पुत्र मुजफ्फर हुसैन शाह के तौर पर हुई है। सुरनकोट पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह तीन बजे सुरनकोट के गांव मोड़ा बच्छाई निवासी मुजफ्फर हुसैन शाह पुत्र सदीक हुसैन शाह के मकान में अचानक आग लग गई। इसका पता चलते ही आसपास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इस बीच आग की जानकारी मिलने पर सुरनकोट तहसील मुख्यालय से पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। कड़े प्रयास से आग पर काबू पाया और मकान के अंदर से बुरी तरह झुलसे मां बेटी के शवों और घायल बेटे को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।