फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामान से लदे ट्रक में लगी आग लाखों रूपय का सामान राख

विज्ञापन
पुंछ जिले में राष्ट्रीयराज मार्ग पर समान से लदे ट्रक में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट तहसील में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार दोपहर को सड़क पर जा रहे किराना के सामान से लदे ट्रक में आग लग गई। इसमें लाखों रुपये की कीमत का सामान जल कर राख हो गया। ट्रक चालक की बहादुरी और पुलिस एवं दमकल विभाग की कार्रवाई से किसी प्रकार का जानी नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वीरवार दोपहर जम्मू से पुंछ की तरफ किराना का सामान लेकर आ रहे ट्रक नंबर जेके 02 बी क्यू 7823 में सुरनकोट के आगे जब वह पुंछ की तरफ आ रहा था, तो उसमें लग गई। गांव पोठा में कुछ लोगों ने देखा और शोर मचा कर ट्रक चालक रामपाल शर्मा को ट्रक रोकने को कहा, परंतु उस क्षेत्र में सैन्य शिविर, पेट्रोल पंप और सड़क किनारे काफी दुकानों को देखते हुए ट्रक चालक ने ट्रक को वहां रोकना सही न समझा और उसे करीब पांच किलोमीटर आगे गांव लसाना तक भगा कर लाया और लसाना में सड़क किनारे स्थित गाड़ियों के सर्विस स्टेशन के पास आ कर रोका और सर्विस स्टेशन के पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस बीच किसी के ट्रक में लगी आग की सूचना दिए जाने पर सुरकनकोट पुलिस और दमकल की गाड़ी भी कुछ ही क्षणों में ट्रक के पास पहुंच गई और ट्रक में लगी आग को बुझाया। इससे बड़ा हादसा टल गया और जानी नुकसान भी बच गया।
मौके पर जमा लोगों का कहना है कि ट्रक चालक की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गय। अगर आग पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लेती तो उसकी टंकी में विस्फोट हो सकता था। जिससे बड़ा हादसा पेश आ सकता था। उधर ट्रक चालक रामपाल शर्मा का कहना है कि मैं जम्मू से किराना का सामान लेकर पुंछ की तरफ आ रहा था। बीच में सुरनकोट में कुछ सामान उतारा और वहां से मात्र तीन किलोमीटर आगे पोठा पहुंचा था, कि लोगों ने ट्रक में आग लगने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें