फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों में लगे 106 टेपरिकार्डर जब्त, प्रदर्शनी लगाई

Tue, 17 May 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
traffic police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने टेपरिकार्डर को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर सोमवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में नाका लगाया। रोजाना ड्राइव से हटकर स्पेशल अभियान चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न चौराहों पर नाके के दौरान मिनी बसों में लगे 106 टेपरिकार्डर सीज किए हैं और डोगरा चौक में प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया। इनमें से कुछ वाहनों को भी सीज किया गया है।  
विज्ञापन


एसएसपी ट्रैफिक उदय भास्कर बिल्ला के निर्देशानुसार एडिशनल एसपी सुनील राज और डीएसपी तेजिंद्र सिंह के नेतृत्व में टेपरिकार्डर के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने तालाब तिल्लो, मिश्रीवाला, बिक्रम चौक और सिटी के अलग-अलग चौराहों में नाका लगाया। इस दौरान सैकड़ों मेटाडोर रोकी गई और उनमें से टेपरिकार्डर उतार लिए गए।

डीएसपी तेजिंद्र सिंह के मुताबिक लोगों की ओर से शिकायतें मिलती हैं कि मेटाडोर चालकों की ओर से मेटाडोर में तेज आवाज में टेपरिकार्डर लगाए होते हैं, जिससे खासतौर महिलाओं और बुजुर्ग लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन


शिकायतों में यह भी बताया गया है कि कई बार चालकों को टेपरिकार्डर बंद करने या आवाज कम करने को कहने के बावजूद मुसाफिर की बात अनसुनी कर दी जाती है। नतीजतन ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें