फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Doda: डोडा में हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो लाख मुआवजे का एलान

Wed, 15 Nov 2023 02:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, डोडा

सार

Doda Bus Accident Today : बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब जिले डोडा के बग्गर इलाके के त्रांगल में एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई और 17 यात्री घायल हैं।
विज्ञापन
Accident in Doda - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के डोडा में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई और 17 यात्री घायल हैं। बस किश्तवाड़ जिले से जम्मू को जा रही थी। बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब जिले डोडा के बग्गर इलाके के त्रांगल में एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं। हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है और साथ ही मुआवजे का एलान किया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी हादसे दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, "जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।"

उन्होंने घोषणा करते हुए कि प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और प्रत्येक घायल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना के कारण बहुमूल्य जिंदगियों के नुकसान के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।" मृतक और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।'' 
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा,"डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए डिव कॉम और जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।"

हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया जा गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

ओवरटेक के चलते हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इस मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला उपायुक्त, एसएसपी डोडा सहित अन्य कई अधिकारी जीएमसी डोडा पहुंचे गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत और उचित इलाज मिले इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें