जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की ओर से मंगलावर सुबह घुसपैठ की कोशिश की गई। जिसे बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करवाने के लिए सुबह 5:30 बजे के आसपास पाकिस्तानी सैनिकों ने आज तड़के सांबा सेक्टर में एक अग्रिम सीमा चौकी पर गोलीबारी की।
प्रधानमंत्री श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के लिए मंगलवार को सुबह 9 बजे कटरा पहुंचे हुए हैं। बीएसएफ ने पाक की इस नाकाप हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया। भारत की ओर से की गई जबरदस्त फायरिंग के चलते आतंकी वापस भागने के लिए मजबूर हो गए।
अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने सांबा सेक्टर में एक सीमाई इलाके के समीप संदिग्ध गतिविधि देखकर गोली चलाई, जिसके बाद एक व्यक्ति वहां से भाग गया। पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
15 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर के रिगाल क्षेत्र में पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर अग्रिम भारतीय चौकी को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलियां बरसाईं थी। हालांकि, बीएसएफ के जवानों ने संयम बरता और जवाबी कार्रवाई नहीं की।