फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, बरसाए गोले, लोगों में दहशत

Mon, 26 Aug 2013 12:13 AM IST
राजोरी/मेंढर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर स्थित रिहायशी इलाकों में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


रविवार तड़के ढाई बजे से साढे़ तीन बजे तक भारत की अग्रिम चौकियों पर पाक सेना की ओर से फायरिंग की गई, जबकि रिहायशी इलाकों में मोर्टार, राकेट और शैल दागे।

उधर, हमीरपुर सीमा से लेकर बालाकोट और मेंढर सेक्टर की अग्रिम चौकियों पर रुक-रुक कर फायरिंग का सिलसिला दिन के समय भी जारी रहा। भयभीत लोग रिश्तेदारों या फिर किसी सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि ऐसी गोलाबारी काफी समय बाद हुई है। भारतीय सेना ने भी पाक की इस हरकत का करारा जवाब दिया है। ताजा गोलाबारी और फायरिंग में नुकसान की खबर नहीं है।

राजोरी स्थित एलओसी के केरी और तरकुंडी सेक्टर में दिनभर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी होती रही। भारतीय जवानों ने भी करारा जवाब दिया। वहीं नियंत्रण रेखा पर पिछले दो दिन से जारी फायरिंग से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


नियंत्रण रेखा से सटे गांव के लोगों का पलायन जारी है। तरकुंडी के रामगढ़ सेक्टर में सुबह पाक की ओर से सात बजे से लेकर 12 बजे तक फायरिंग की गई।

इसके बाद दोपहर दो बजे फिर फायरिंग शुरू हुई, जा शाम चार बजे तक चली। शाम पांच बजे भी फायरिंग हुई, जो देर शाम तक जारी थी। केरी सेक्टर में भी दिन भर फायरिंग होती रही।

पुंछ जिले में दो बार बैट हमले करने के बाद पाकिस्तान राजोरी के केरी, गंभीर मुगला, रामगढ़ और तुरकंडी सेक्टर से घुसपैठ करवाने का प्रयास कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें