श्रीनगर में फारूक अब्दुल्ला के आवास पर पीएजीडी(पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन) के नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक में पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती, सीपीआई (एम) नेता एमवाई तारिगामी और मुजफ्फर शाह मौजूद हैं।
विज्ञापन
यह बैठक उस समय हो रही है जब प्रदेश में अनुच्छेद-370 हटाए जाने की बरसी मनाई जा रही है। पीडीपी इस दिन को काला दिवस के रूप में मना रही है। हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर बात होनी है इस पर अभी तक गुपकार गठबंधन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।