1 लद्दाख बीएन एनसीसी के 30 कैडेट्स, जिनमें 15 लड़के और 15 लड़कियां शामिल थीं जिन्होंने लेह के मुख्य बाजार क्षेत्र में आयोजित आपदा राहत मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में तैयारियों को परखना और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना था।
विज्ञापन
रात्रिकालीन ड्रिल के दौरान कैडेट्स ने प्राथमिक उपचार देने, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और भीड़ नियंत्रण जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने अनुशासन, तत्परता और टीमवर्क का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने कैडेट्स के तेज और प्रभावी प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभ्यास आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका को और मजबूत करते हैं।