फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती बोली: 370 हटने के बाद बढ़ी बेरोजगारी, तरक्की के काम हुए बंद

Thu, 16 Sep 2021 09:33 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पीडीपी अध्यक्ष ने मेंढर में कहा - विशेष अधिकार की फिर से बहाली करवाना प्राथमिकता। पीडीपी नेता जाहिदा चौधरी के घर पहुंच परिवार से की बातचीत।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को मेंढर का दौरा किया। इस दौरान डाकबंगला में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुईं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए को हटाकर हमारे साथ अच्छा नहीं किया और हमारा विशेष अधिकार छीना।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जबसे हमारे दोनों हक छीने हैं, पूरे जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी बढ़ गई है। तरक्की के काम लगभग बंद हो गए हैं और हर तरह से जम्मू-कश्मीर के लोगों को नुकसान पहुंचा है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारी प्राथमिकता 370 और 35 ए को फिर से बहाल करवाना है।

इसके बाद पीडीपी अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ पीडीपी नेता जाहिदा चौधरी के घर पहुंचीं, जिनकी कोरोना होने से मृत्यु हो गई थी। यहां उन्होंने जाहिदा चौधरी के परिवार वालों, रिश्तेदारों से मिलकर अफसोस जताया। घर वालों को सब्र करने को कहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी कर्मियों को अब विजिलेंस के एनओसी पर ही मिलेगा पासपोर्ट
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक बहुत बड़ा नेता खो दिया है। इससे पार्टी के साथ-साथ समाज को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती। महबूबा मुफ्ती के मेंढर आने पर पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें